जनविश्वास यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया दम वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाले जा रहे जनविश्वास यात्रा के लिए अजगरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव गांव बैठक कर सरकार की उपलब्धियों को बताकर इस यात्रा के स्वागत के लिए प्रेरित किया।
जनविश्वास यात्रा गुरुवार को प्रातः 11 बजे शिवपुर विधानसभा पहुचेगी जहाँ किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे एवं जितेन्द्र सिंह (जित्तू)के नेतृत्व में सैकड़ों किसान यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा आगे अजगरा विधानसभा के
चौबेपुर बाजार पहुंचेगी। जहां पूर्व विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।इसके लिए चौबेपुर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रम के तैयारियों की रुपरेखा तैयार की। स्वागत द्वार,सजावट, कार्यकर्ताओं के अधिकाधिक संख्या में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी तय की गई।इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिभुवन राम,आर्गेनिक खेती करने वाले किसान अवधेश दुबे, जयप्रकाश पाण्डेय, अतुल चौबे, बूथ अध्यक्ष चौबेपुर,प्रमोद राजभर प्रधान सोनबरसा, संजय राजभर, विनोद राजभर,सोनू कन्नौजिया,शारदा चतुर्वेदी,प्रिंस चौरसिया, विनोद चौबे, आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।