अखिलेश जब ट्विटर पर बैठते हैं तब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों का भ्रमण कर करते हैं विकास – महेन्द्र सिंह कैबिनेट मंत्री
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जनविश्वास यात्रा चौबेपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे ,बाजे,के साथ पुष्प वर्षा शंखनाद कर महिलाओं ने भव्य स्वागत कर योगी ,मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डाॅ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के बल पर पुनः सरकार बनेगी।जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ से गदगद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक सपा मुखिया अखिलेश यादव ट्विटर पर ट्वीट करते हैं तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों का विकास कर लौट आते हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विकास की गाथा लिखी जा रही है। जनता का विश्वास व आशीर्वाद के बल पर प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी।
प्रदेश के कैबिनेट जलसंसाधन मंत्री डाॅ महेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध मुक्त व विकास की सरकार चल रही है। जनविश्वास यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इसका प्रमाण है।
सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में सर्वसमाज को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम प्रदेश की योगी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के रास्ते चल कर विकास की धारा प्रवाहित हो रही है।
जनविश्वास यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक त्रिभुवन राम, वरिष्ठ नेता नवेंन्दु प्रकाश उपाध्याय, सांसद विद्युत प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय,शारदा चतुर्वेदी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष,शिखा सिंह जी अजगरा विधानसभा प्रभारी संगीता सिंह बिंदु पांडेय शीला सिंह मोनी मौर्या और साधना अंतिमा प्रियंका अंजली रीता चौरसिया रीना जायसवाल सविता मौर्या नेहा चौबे लक्ष्मी अवंतिका निर्मला चौबे,गौरव सिंह,मंजीत सिंह, आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।इसी तरह कादीपुर कलां चौराहे पर हरिनाथ सोनकर, रामजी मौर्य,लक्ष्मण सिंह आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।मुनारी बाजार में जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, हरेंद्र सिंह, मतींद्र पांडेय, सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।