उत्तर प्रदेश, योगी सरकार द्वारा महिला मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश में जगह-जगह चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर के रानी वाला चौक मे खुर्जा कोतवाली महिला पुलिस द्वारा एक महिला जागरूक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कई मोहल्लों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिला पुलिसकर्मी एस आई हरजीत कौर, नीलम, सालनी एवं इंदु कुमारी ने महिलाओं को बताया अगर कहीं भी कोई भी मनचला या आपके गली मोहल्ले में कोई भी शरारती तत्व अगर किसी महिलाओं को परेशान करता है तो आप तुरंत 1090 पर या 112 पर कॉल कर तुरंत पुलिस सहायता ले सकते हैं। और उन्होंने बताया कि अगर कोई ज्यादा गंभीर समस्या है, तो आप कोतवाली नगर में आकर या फोन द्वारा सूचित कर सकते हैं हम लोग आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं। इस जागरूकता अभियान को महिलाओं ने खूब ध्यान से समझा और अपने आस-पड़ोस की महिलाओं एवं लड़कियों को भी 1090 और 112 के बारे में जानकारी देने के लिए महिलाओं ने कहा कि हम लोग अपने आसपास की महिलाओं एवं लड़कियों को भी इसकी जानकारी देंगे एवं और सशक्त होने के लिए सभी को जागरूक करेंगे।