बुलंदशहर जनपद में महाशिवरात्रि के पर्व तथा कावंड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आज बुधवार को समस्त पुलिस-प्रशासनिक व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला अधिकारी सी पी सिंह व एस एस पी संतोष कुमार सिंह ने बैठक की। समस्त तैयारियों की जानकारी लेकर सभी घाटों व शिव मंदिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।