भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार भारत बंद की पहल पर खुर्जा जेवर रोड पिसावा मोड़ निकट महाविद्यालय तहसील खुर्जा जिला बुलंदशहर पर सड़क यातायात अवरुद्ध जगदीश प्रधान जिला प्रवक्ता व आलोक चौधरी तहसील सचिव के नेतृत्व में किया गया। जाम के वक्त सगाई करने जाने वाली बस,बीमार को ले जाती कार को निकाला गया।थाना जहाँगीरपुर व खुर्जा जंक्शन चौकी पुलिस बल तैनात रहा।भाकियू कार्यकर्ता अनुशासन प्रिय दिखे।साथ में राष्ट्रीय लोकदल से विकास चौधरी ने किसानों के पक्ष व किसान बिल के विरोध में समर्थन दिया।
संचालक जगदीश प्रधान जी ,सभाध्यक्ष हजारी बाबा रहे।साथ में रवि जादौन मण्डल मीडिया प्रभारी, रचित आर्य मंडल संगठन मंत्री,सोनू चौधरी जिलाउपाध्यक्ष,रामवीर गौतम ब्लॉक अध्यक्ष,आलोक चौधरी तहसील अध्यक्ष,विकाश चौधरी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल,वीरपाल सिंह,गौरव,बॉबी प्रधानजनक सिंह, अजय प्रधान,योगेश, मोहन,सूरज,हरेन्द्र,निर्दोष,पप्पू, कलुआ आदि मौजूद रहे।