वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने 4 अगस्त को पैसों से भरा सूटकेस ईलाज के लिये बिहार राज्य से आयी महिला को लौटाने वाले चौकी प्रभारी कबीर चौरा उप निरीक्षक धर्मराज सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित है। बीते चार अगस्त को बिहार राज्य की एक महिला अपने भाई दिवाकर पांडेय के साथ अपने पिता का ईलाज कराने कबीरचौरा आयी थी। जहां डॉक्टरों ने पिता के गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें एपेक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया। आनन-फानन में महिला का सूटकेस कबीरचौरा हॉस्पिटल में ही छूट गया। महिला ने वापस आकर रुपयों से भरा सूटकेस ढूंढा लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी सूटकेस नहीं मिला।
महिला कबीरचौरा चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह के पास पहुंची। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए, जांच पड़ताल कर सूटकेस बरामद किया, जिसमें एक लाख 96 हजार रूपये सुरक्षित थें। चौकी प्रभारी द्वारा सूटकेस बरामद कर ईलाज के लिये आयी महिला को सौंपा दिया गया। महिला ने चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह का आभार व्यक्त किया था।