वाराणसी। 8 सितम्बर 2019 की अल सुबह सारनाथ थानाक्षेत्र के खजुही ग्राम में घर के बाहर बैठी वृद्ध को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। इस सम्बन्ध में मृतक के बेटे ने एक नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। वृद्ध नारंगी देवी की 9 सितम्बर को इलाज के दौरान निजी चिकित्सालय में मौत हो गयी थी, जिसके बाद पुलिस सरगरमी से हत्यारों की तलाश में जुट गयी थी। इसी क्रम में घटना की विवेचना के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर सारनाथ पुलिस ने हत्या में शामिल दो हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एसएसपी अमित पाठक ने पकडे गए दो हत्यारों को शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ऑडिटोरियम में पत्रकारों एक सामने पेश किया। दोनों ही अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में कुबूला की वो इस हत्या में शामिल थे और यह हत्या संपत्ति विवाद और जादू टोने के शक में की गयी थी। इस सम्बन्ध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि 8 सितम्बर को सारनाथ थाने में एक वृद्ध की हत्या हुई थी। आज उस हत्या के मुख्य अभियुक्तों का पता चल गया है और उनमे से चार अभियुक्तों में से 2 गिरफ्तार किये गए हैं, एक व्यक्ति बीमार है उसकी विधिक अभिरक्षा में सुनिश्चित की गयी है और एक शूटर जो फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि यह हत्या प्रापर्टी के विवाद में पट्टीदारों ने की है। इसमें मुख्य अभियुक्त साजिशकर्ता बच्चेलाल के बेटे रविंद्र विश्वकर्मा ने दो शूटरों को हायर किया था। रविंद्र विश्वकर्मा हत्या के पहले मुंबई चला गया। वहां से उसने शूटरों से बातचीत की और अपने रिटायर्ड जेई पिता से पूछकर नारंगी देवी की उन्हें लोकेशन भी बतायी।
सारनाथ पुलिस ने आज राहुल सोनकर निवासी जुझारपट्टी, थाना चौबेपुर, रविंद्र विश्वकर्मा निवासी खजुही थाना सारनाथ को गिरफ्तार किया है और साजिशकर्ता बच्चेलाल जो की अस्पाताल में एडमिट है की विधिक अभिरक्षा सुनिश्चित की गयी है। इस ह्त्या में शामिल एक अन्य शूटर अजय कुमार बोका निवासी धौरहरा भीतरी थाना चौबेपुर की तलाश की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि इन दोनों महिला पर जादू टोना करने का भी शक ज़ाहिर किया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मृतका के लड़के ने जिसका नाम इस मुकदमे में लिखवाया था अब उन्हें लाभ दिया जाएगा क्योंकि उनका ऐस हत्या मे कोई हाथ नहीं था यह बात स्पष्ट हो चुकी है।
इन दोनों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ विजय बहादुर सिंह, कांस्टेबल बृजभान निषाद, कांस्टेबल अखिलेश यादव व कांस्टेबल अभय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई