वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देश पर वांछित, ईनामिया, नॉन बेलेबल वॉरेंट के अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कैंट पुलिस ने शुक्रवार को गैर जमानती वरांट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कैंट पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान सदर बाजार थाना कैंट से गैर जमानती वारंट के तीन अभियुक्तगणों शहनवाज उर्फ गोलू, सोनू और नेहाल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अभियुक्तों का अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।उक्त गिरफ्तारी के संबंध में तीनो अभियुक्तों पर थाना कैंट द्वारा आवश्यक कार्ऱवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक अजय पाल और उनकी टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।