वाराणसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल घोषित किया है। इस घोषणा के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है। यहां के पुरातन छात्र रहे पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा के उप राज्यपाल बनाये जाने की ख़ुशी में छात्रों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मनोज सिन्हा के जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बनाये जाने की सूचना पर विश्वविद्यालय के बिरला हॉस्टल में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने इस ख़ुशी में एक दूर को मिठाई खिलाई और मुंह मीठा कराया। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रपति के इस फैसले की सरहाना की।
इस मौके पर छात्र मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को उप राज्यपाल बनाये जाने का निर्णय देशहित में है। यह विश्वविद्यालय और यहाँ पढ़ रहे हर छात्र के लिए गौरव का क्षण हैं। मनोज सिन्हा अपने कार्यों से जम्मू कश्मीर को नयी ऊंचाई पर ले जाने का काम करेंगे। छात्रों में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह दुष्यंत चंद्रवंशी,विवेक तिवारी,विजय कांत यादव आदि मौजूद थे।